उपायुक्त ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी पाँच क्षेत्रों के विभिन्न सूचकांको की समीक्षा की

सच खबर, चतराः समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर कि समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी 5 क्षेत्रों के विभिन्न सूचकांको की समीक्षा की। बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत कार्य कर रहे पीरामल फाउन्डेशन के प्रतिनिधी घनश्याम शर्मा ने मासिक रिपोर्ट की प्रस्तुति देते हुए जिले की स्थिति क्षेत्रानुसार बताई साथ ही बेसलाइन डाटा में किए गए सुधार और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। जिला का फरवरी महीने में डेल्टा रैंक जहां 90 है, वहीं शिक्षा में 15, स्वास्थ्य में 95, कृषि और जल संसाधन में 92, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास में 81 रैंक रहा। उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकरी सहित सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए आपस में समन्वय स्थापित कर ससमय डाटा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि इस तरह के डेल्टा रैंकिंग संतोषजनक नहीं है। इसमें और बेहतर सुधार करने की आवश्यकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन श्यामनन्दन सिंह,जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, कृषि विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता राहुल गुप्ता,पीरामल फाउन्डेशन के प्रतिनिधी घनश्याम शर्मा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *