सच खबर मेदिनीनगरः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन पलामू ने जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विदेशी पांडे ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राम लखन सिंह का कार्यकाल समाप्ति की ओर है और इन पिछले 3 सालों में विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर रहा। प्रवेश, परीक्षा ,परीक्षा परिणाम,रजिस्ट्रेशन , माइग्रेशन डिग्री ,आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्ति जैसे तमाम विषयों में भ्रष्टाचार संलिप्त रहा। कुलपति ने सरकारी संसाधनों का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया। सरकारी वाहन का इस्तेमाल निजी उपयोग के लिए करना हो या फिर आवासीय कार्यालय के नाम पर लाखों रुपए के घोटाले की बात हो या फिर पुराने फर्नीचर बेचने की। बार-बार आर.टी.आई लगाने के बावजूद भी किसी भी प्रकार का कोई जवाब विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं कराया गया। कुलपति महोदय का तीन साल का पूरा का पूरा कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। कुलपति हर पैमाने पर विफल साबित हुए हैं। इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य केवल इतना ही है कि कुलपति अपने तीन सालों के कार्यकाल का एक बार लेखा-जोखा विद्यार्थियों और पत्रकारों के सामने पेश करें और यदि उन्होंने सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग नहीं किया है तो अपने वाहन का लॉग बुक सार्वजनिक कर यह बताएं कि उन्होंने विश्वविद्यालय के वाहन का इस्तेमाल किन-किन स्थानों पर जाने के लिए किया है और कितना किया है। साथ ही उनके साथ मिले रजिस्टर, सीसी.डीसी, जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के प्राचार्य और गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य से घोटाले में कितना दर पे दलाली तय थी या फिर एएसके कंपनी के माध्यम से हुए कर्मचारी और महाविद्यालय में हुए कंप्यूटर ऑपरेटर या अन्य बहाली में विज्ञापन निकाला गया हो या फिर उन सभी का ज्वाइनिंग लेटर उनको मिला हो वह सार्वजनिक किया जाए। विज्ञापन संख्या सार्वजनिक किया जाए। प्रेस वार्ता में जिला महासचिव कौशल किशोर,जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।