कर्फ्यू ना दंगा, यूपी में सब चंगाः योगी

सहारनपुरः योगी ने सहारनपुर में जनता से कहा- आप तय करें कि आपको जातिवादी सरकार चाहिए या विकासपरक सरकार चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब यूपी में माफिया अतीत हो गए हैं, राज्य सुरक्षा-खुशहाली और रोजगार का प्रतीक बन रहा है। नो कर्फ्यू- नो दंगा, यूपी में सब चंगा। रंगदारी न फिरौती, यूपी नहीं है अब किसी की बपौती। वे सोमवार को निकाय चुनाव का प्रचार करने सहारनपुर पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित कर रहे ब्ड योगी ने कहा, अब माफिया नहीं… महोत्सव हमारी पहचान। अब उपद्रव नहीं… उत्सव हमारी पहचान है। योगी ने लोगों से डबल इंजन सरकार से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। योगी को मंच पर भगवान श्रीराम मूर्ति का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मंच पर सहारनपुर के सभी बीजेपी नेता मौजूद रहे योगी को मंच पर भगवान श्रीराम मूर्ति का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। मंच पर सहारनपुर के सभी बीजेपी नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा- आने वाले वक्त में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। अभी 3 घंटे लगते हैं। पहले डिग्री के लिए मेरठ जाना होता था, अब सहारनपुर में ही विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यहां के छात्रों को मां शाकंभरी की तस्वीर वाली मार्कशीट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *