झारखंड को जल्द ही मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

रांची: झारखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। हटिया से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे की ओर से सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत जल्द ही हो जाएगी। वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दो अलग-अलग समय सारिणी का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। जल्द ही इस पर रेलवे बोर्ड की ओर से अंतिम निर्णय ले लिए जाने की संभावना है। वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से पटना से रांची तक के सफर में करीब 2 घंटे की बचत हो सकेगी। बताया जा रहा है कि पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हजारीबाग टाउन होकर किया जाएगा। वर्तमान में चल रही जनशताब्दी एक्सप्रेस गया से हजारीबाग रोड होते हुए बोकारो-मूरी के रास्ते रांची पहुंचती है। लेकिन अब ट्रेन टाटीसिल्वे, बड़काकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया और जहानाबाद होते पटना पहुंचेगी। रांची से पटना तक के सफर में करीब 2 घंटे की कटौती होगी। यानी अब केवल छह घंटे में यात्री पटना से रांची पहुंच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *