रामगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत, 24 लोग घायल

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के चुट्टुपालू घाटी में
मंगलवार सुबह एक यात्री बस और ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में यात्री बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिहार के बख्तियारपुर से रात्रि 9 बजे रांची के निकली यात्री बस निकली थी। मंगलवार सुबह यात्री बस जब चुट्टुपालू घाटी पहुंची, तो यात्री बस और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर के बाद यात्री बस पलट गई। जिसके कारण बस में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कर आवागमन को सामान्य कराया गया। घटना के संबंध में एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बख्तियारपुर से यात्री बस रांची आ रही थी। इसी दौरान मंगलवार सुबह दूसरे लेन पर रांची से आ रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में आ पहुंचा, इसी दौरान रांची जा रही बस से टक्कर हो गई। ट्रेलर के साथ टक्कर में यात्री बस घाटी में पलट गई। जबकि ट्रेलर के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रेलर का खलासी भी वाहन में बुरी तरह से फंस गया, जिसे बाद में क्रेन की सहायता बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना के कारण रांची-रामगढ़ का लेन घंटों जाम रहा। इस दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल ही मौत हो गई। जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो रांची में पोस्टेड था। मृतकों में बस का खलासी और एक अन्य यात्री भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *