सच खबर, मेदिनीनगरः आज महापौर अरुणा शंकर ने एक बार फिर कई चौक-चौराहों का नाम अपने मुख्य एजेंडा में देकर बोर्ड से पारित कराया। उन्होंने मेदिनीनगर के कई चौक-चौराहों का नाम परिवर्तन किया है। इसके तहत अब
1- अब हमीदगंज विनय चौक का नाम जरासंध चौक के नाम से जाना जाएगा। 2-शिव मंदिर सिंगरा दी 75 समीप चौक का नाम शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक के नाम से नोटिफाइड किया गया।
3-लाल कोठा से महावीर मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम भगवान महावीर मार्ग से जाना जाएगा। 4-शहर के जाने-माने संगीत शिक्षक स्वर्गीय राजाराम मिश्रा के आवास जाने वाले मार्ग का नाम स्वर्गीय राजाराम मिश्र मार्ग के नाम से जाना जाएगा। 5-रांची रोड से एनएचएआई कार्यालय तक के मार्ग का नाम वीर सावरकर पथ के नाम से जाना जाएगा।
महापौर ने कहा मैं इतिहास मिटाने में नहीं, इतिहास मिटने से बचाने में विश्वास रखती हूं।