कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पलामू आगमन को लेकर परषुराम युवा वाहिनी सक्रिय

सच खबर, मेदिनीनगरः विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पलामू आगमन की तैयारी में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी सक्रिय हो गई है। युवा वाहिनी के द्वारा मंगलवार को हाउसिंग कॉलोनी के प्रांगण का आज निरिक्षण किया गया। राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के संरक्षक अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेय ने बताया कि ठाकुर जी महाराज का 21 नवंबर से भागवत कथा व लक्ष्मी नारायण धनवर्षा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यज्ञ को प्राकृतिक स्वरुप देने के लिए युवा वाहिनी के द्वारा जून से ही फूल पौधा लगाने की योजना है, जिससे यज्ञ के समय में सभी फूल-पौधे अपनी नैसर्गिक खूबसूरती में सामने आऐं। इस दौरान युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि यज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिए वृहद तैयारी की जा रही है। इसके लिए बहुत जल्द राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी एक बैठक आयोजित कर पूरे आयोजन के स्वरुप को सामने रखेगी। मंगलवार को हाउसिंग कॉलोनी के मैदान का निरीक्षण करने वालों में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ज्ञानेश तिवारी,प्रमंडलीय प्रभारी चंदन तिवारी,प्रमंडलीय अध्यक्ष लल्लू पांडेय, जिलाध्यक्ष विकास दूबे, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत त्रिपाठी, विभाकर नारायण पांडेय, मनु प्रसाद तिवारी, सतेन्द्र तिवारी, शैलेश तिवारी, रिंकू दूबे, मुरारी पांडेय, आनंद दूबे, बलराम पांडेय,अनिल दूबे, गोरख पाठक,अशोक दूबे डाक्टर सहित कई सदस्य शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *