सच खबर, बरवाडीहः वरीय राजद नेता सह झारखंड आंदोलनकारी केन्द्रीय सचिव अली हसन अंसारी ने माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य व बगोदर विधायक विनोद सिंह के बरवाडीह प्रवास के दौरान उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया.। जानकारी हो की भाकपा माले के दो दिवसीय कन्वेंशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य व विधायक विनोद कुमार सिंह समेत पहुंचे अन्य नेताओं को राजद नेता अली हसन अंसारी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। राजद नेता ने माले के शीर्ष नेता श्री भट्टाचार्य से देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट होकर मोदी सरकार को बेदखल करने पर जोर दिया। कहा हम सभी विपक्षी पार्टिया इस घड़ी में एकजुट होकर भारत जलाओ पार्टी को देश में 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने से रोकने के उद्देश्य से निरंतर काम करते रहने की जरूरत है। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बिरजू राम,प्रखंड सचिव कमलेश सिंह, श्री राम, नंदकिशोर राय समेत कई लोग उपस्थित थे।