सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, जिला प्रशासन की चुप्पी

सच खबर, गढ़वा: भंडरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम भंडरिया, टोला जोगिया मठ अनुमंडल रंका में रास्ते की भूमि में तार से घेराव कर एवं सर्वसाधारण की भूमि में अवैध मकान निर्माण की बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से शिकायतकर्ता परेशान हैं. शिकायतकर्ता भंडरिया अंचल में तीन साल के अंदर 6 बार आवेदन दे चुका है। 29 फरवरी 2020 को भंडरिया अंचल में आवेदन देने के बाद पूर्व बीडीओ सह सीओ विपिन भारती स्थल जांच निरीक्षण कर चुके हैं. इसके बाद वर्तमान सीओ मदन महली सर्वसाधारण भूमि का अबतक 5 बार जांच कर चुके हैं. इसके अलावा दो बार पुलिस दल-बल के साथ अवैध मकान निर्माण को रुकवाया जा चुका है। शिकायतकर्ता प्रशांत टोप्पो ने अंततरू गढ़वा डीसी को 8 अप्रैल को आवेदन देकर अविलंब हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है. बता दें कि मिंज परिवार द्वारा जीएम लैंड पर एक डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने की कोशिश की गई तो प्रशांत टोप्पो ने 20 दिसंबर 2022 को रंका दंडाधिकारी कार्यालय में धारा 144 प्रक्रिया आरंभ करने का आवेदन वकील के माध्यम से भी दिया है. इसके बाद एक बार रिमाइंडर भेजा गया. इस बीच अनुमंडल कार्यालय की ओर से न निर्माण कार्य रुकवाया गया और न धारा 144 लागू की गई. इसके अलावा सीओ द्वारा समय के साथ रिपोर्ट नहीं दी गई। बताया गया कि रास्ते भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य होने से 7 घर के परिवार प्रभावित होंगे. वहां बसे अतुल मिंज,साइलेस मिंज और सुजीत मिंज (तीनों भाई) के खिलाफ विरोध करने से कई लोग ऐसे भी हैं,जो इनके समर्थन में उतर जाते हैं. इसके अलावा भंडरिया पंचायत के मुखिया विनय सिंह खरवार और वार्ड सदस्य रजनी टोप्पो ने शुरू में प्रशांत टोप्पो का साथ दिया था,पर अब वे भी पीछे हट गए हैं. बताया जाता है कि अतुल मिंज के परिवार से जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष हरिदास तिर्की का मंत्री मिथलेश ठाकुर से अच्छे संबंध हैं. प्रशांत टोप्पो ने बताया कि हरिदास तिर्की ने उसे धमकाते हुए कहा कि ज्यादा होशियार बनते हो,केस करते हो, कुछ नहीं कर पाओगे। केस-फेस से कुछ नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *