सच खबर, मेदिनीनगरः एइके अकेडमी सतबरवा के निदेशक आफ़ताब आलम ने पनशाला खोला। झारखण्ड स्टेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते आफ़ताब आलम ने बतौर मुख्य अतिथि रूप में अविनाश देव को आमंत्रित किया। उन्होंने लाल फीता काट कर पनशाला को उद्घाटन किया। राहगीरों को पानी पिलाकर पनशाला शुरुआत की गई। मौके पर श्री देव ने कहा कि जहां पलामू में भीषण गर्मी का पारा 43 पार कर गया है। ऐसी विकट स्थितियों में पनशाला खोलना बहुत ही सराहनीय कार्य है,क्योंकि जल ही जीवन है और इसी को रहीम ने कहा रहीमन पानी राखिए बिन पानी सब सुन…मतलब पानी के बिना सब सुन है मौके पर झारखण्ड स्टेट स्कूल एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य गिरिज कुमार, नंदकिशोर भारती,रमाकांत मेहता उपस्थित थे।