चतरा सांसद केंद्रीय टीम द्वारा पीटीआर क्षेत्र में बाघों की सही गणना हेतु जांच कराएंः अजय सोनी

सच खबर, बरवाडीह.ः प्रखंड के वन एवं पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी ने चतरा सांसद सुनील सिंह को पत्र लिखकर पलामू टाइगर सुरक्षित वन क्षेत्र में बाघों की सही स्थिति की जांच करवाने की मांग किया है. इस संबंध में वन विभाग प्रतिनिधि अजय सोनी ने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक भी बाघ नहीं होने के बावजूद पीटीआर के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गलत रिपोर्ट सौंपी गई हैं। पीटीआर अंतर्गत विभिन्न सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों गांव है. जिनमें निवास करने वाली ग्रामीण जनता का कहना है कि हमलोग जंगलों में निवास करते है लेकिन हमलोग को बाघ कभी दिखाई नहीं देता है. वहीं पीटीआर के अधिकारी साल में एक बार घूमने निकल जाते है ंतो उन्हें बाघ दिखाई दे जाता है. यही नहीं, बल्कि बाघ अधिकारियों को फोटो और वीडियोे बनाने के लिए पोज भी देता है.। सांसद प्रतिनिधि ने कहा की वन विभाग द्वारा बाघ की उपस्थिति दिखाकर केंद्र सरकार से करोड़ों रूपए इसके संरक्षण के नाम पर लिए जातें है, जिसका वन विभाग द्वारा बंदरबांट किया जाता है.। वन विभाग पीटीआर क्षेत्र में बाघ नहीं रहने के बावजूद बाघ भी की उपस्थिति दिखा कर विभाग के लोगों के द्वारा सरकार के साथ आम लोगो को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहा है। श्री सोनी ने सांसद सुनील सिंह से केंद्रीय टीम द्वारा पीटीआर क्षेत्र कि बाघो की उपस्थिति के लिए गहनता से जांच कराई जाए ताकि वन विभाग के गलत कारनामे जनता और सरकार के समक्ष उजागर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *