सच खबर,रामगढ़ः बुधवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल कुमार ने उपायुक्त को सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरें, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल एवं बैलट यूनिट के संबंध में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, नगर परिषद कोषाध्यक्ष मुरलीधर कोठारी, जिला महामंत्री भाजपा रंजन फौजी, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, जिला अध्यक्ष आर.पी.आई. गोविंद वेदिया, जे.डी. यू. से ज्योतिन्दू सहित अन्य उपस्थित थे।