सच खबर,मेदिनीनगरः आज दिन बुधवार को सदर प्रखंड मेदिनीनगर के सभाकक्ष में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय सभी विभागों की समीक्षा बैठक की गई जिसकीअध्यक्षता 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामानंद पाठक उर्फ छोटू पाठक ने की। बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह महासचिव पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के रामानंद पाठक उर्फ छोटू पाठक ने सभी विभागों के पदाधिकारी एवं उपस्थित संबंधित विभाग के कर्मियों से एक-एक कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रमुख रूप से लंबित पड़े आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया एवं पंचायत स्तर के कर्मियों को कहा गया कि वे क्षेत्र में जाकर निर्माण कार्य को पूरा कराने का काम करें । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आवास निर्माण में बालू की किल्लत को देखते हुए संबंधित थाना एवं अंचल द्वारा बालू उठाव पर रोक नहीं लगाई जाए, ताकि जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूरा हो सके। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग निर्देश दिया कि प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त चिकित्सक एवं सेविका उपलब्ध रहे ताकि विकट परिस्थितियां आने पर आम जनता को दिक्कत महसूस ना हो सके स वही पेयजल व्यवस्था पर श्री पाठक ने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों सार्वजनिक जगहो ,गांव टोला में बंद पड़े चापाकल को अविलंब दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था बहाल करें, जिससे किसी को भी पानी पीने का दिक्कत ना हो।