अपहरण,हत्या और डकैती का, फरार अपराधी गिरफ्तार

सच खबर,बरवाडीह.ः लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के गुप्त सूचना पर छिपादोहर पुलिस ने खूंखार अपराधी को गिरफ्तार का लातेहार जेल भेज दिया. इस संबध प्रखंड के छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया किढअनिल कुजुर उर्फ अनिल एंजलो कुजूर पिता मुकुट एंजलो कुजूर 2007 से हत्या, डकैती, अपहरण जैसे जघन्य अपराध किये थे. । इसपर आधा दर्जन से अधिक मामले बरवाडीह दर्ज है। यह 2007 से ही ये फरार चल रहा था। इसे गुप्त सूचना पर बुधवार शाम छापामारी कर ग्राम लुकुमखाड, टोला बुचीदाढ़ी,ग्रामः गाड़ी,टोला मतनाग से उनके घर से गिरफ्तार किया है.। छापामारी दल में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एसआई काशी माली समेत छिपादोहर के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *