सच खबर, बरवाडीह. पलामू टाइगर रिजर्व सुरक्षित वन क्षेत्र के छिपादोहार क्षेत्र से वन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेन्ना के गुप्त सूचना पर रेंजर शंकर पासवान के निर्देश पर पूर्वी वन क्षेत्र के वनपाल नंद कुमार मेहता के नेतृत्व में छापामारी कर वन्य जीव हत्या मामले में एक आरोपी हिरन शिकारी को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीटीआर डायरेक्टर की सूचना पर प्रतिबंधित वन जीव अधिनियम के तहत पूर्वी वन प्रक्षेत्र के भट्ठी मुहल्ला छिपादोहर में छापेमारी कर हिरन के मांस के साथ रंजन सिंह19वर्ष पिता रुपनाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया. वहीं आरोपी के निशानदेही पर अन्य शिकारियों के यहां भी छापामारा किया गया .जिसमें सभी आरोपी फरार हो गए, .जबकि पकड़े गए आरोपी रंजन सिंह के घर से 2 ाह हिरन के कच्चा मांस के साथ, पक्का हुआ मांस हिरण का शिकार,हिरण मांस बनाने का कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है.इस मामले में 19 वर्षीय रंजन सिंह पकड़ा गया , जबकि रितेश सिंह, रुपनाथ सिंह, राजकिशोर सिंह, मन्नू सिंह सभी एक ही परिवार के है जो भागने में कामयाब रहे जिसे वन विभाग छिपादोहर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है।