फिल्मी रोजगार सृजन भी करेगा चित्रपट झारख्ंाड

सकारात्मक सृजन के साथ फिल्म निमार्ण करेगा चित्रपट झारखंड यह कहना है चित्रपट के लिए समर्पित राकेश रमण, नंद कुमार,पुलिन मित्रा आदि अधिकारियो का। वे सब आज होटल ज्योति लॉक मे एक प्रेसवार्त्ता में बोल रहे थे। प्रेसवार्त्ता सह चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के तौर पर
महापौर अरुणा शंकर उप महापौर राकेश सिंह के साथ साथ डा. एनसी. अग्रवाल को बुके देकर सम्मानित किया गया। प्रेसवार्त्ता मे जानकारी देते हुए राकेश रमण ने बताया कि इस चित्रपट का उद्देश्य यहां के कलाकारांे का कौशल विकास कर सामाजिक मुद्दो पर फिल्म निर्माण करना है, जिसमें हमारी सभ्यता, संस्कृति की रक्षा हो; उसे बढ़ावा भी मिले। साथ ही यह कार्य स्वरोजगार के रुप मे आगे बढ़े । वहीं, नंद कुमार ने कहा कि हमारे झारखंड राज्य में जल, जमीन, जंगल की कमी नहीं है । यहा ंके प्राकृतिक संसाधन सहज और निःशुल्क उपलब्ध है ,जबकि गोवा जैसे राज्य में शुल्क देना पड़ता है, इसलिए यहां फिल्म निर्माण की काफी सभावनाएं हैं। पुलिन मित्रा ने भी यहंा के स्थानीय कलाकारों को चित्रपट से जुड़कर अपनी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्हांेने कहा कि आगामी 23 से 25 जून 2023 को राँची में प्रथम राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिबल का आयोजन होने से स्थानीय कलाकारों को लाभ मिलेगा। इस फेस्टिवल में लघु फिल्म ,डाक्यूमेट्री फिल्म और कैम्पस फिल्म प्रस्तुत किए जाएगे। डा. एन.सी. अग्रवाल ने आज चित्रपट झारखंड को हमेशा सहयोग देने की बात कहते हुए गाड़ी गांव में अपनी 10 एकड जमीन भी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशेष रुप से आई महापौर अरुणा शंकर ने इस फिल्म इन्डस्ट्रीज को सजाने-संवारने का भी आश्वासन दिया। उप मेयर राकेश सिंह ने भी चित्रपट को हमेशा सहयोग देने का विश्वास दिलाया । इस पोस्टर विमोचन के बाद धन्यवाद ज्ञापन पुलिन मित्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *