मजदूर नेता राकेश सिंह का आरपीआई का प्रदेष उपाध्यक्ष बननेे पर हुआ अभिनंदन

सच खबर,मेदिनीनगरःशुक्रवार 28 अप्रेैल को रांची में आयोजित बैठक में सामूहिक निर्णय लेते हुए आरपीआई के झारखंड प्रभारी चंदन कुमार शर्मा द्वारा आरपीआई प्रमुख एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, रामदास आठवले के निर्देशानुसार मजदूर नेता राकेश सिंह को झारखंड राज्य के चौमुखी विकास तथा सांगठनिक मजबूती एवं विस्तार हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। तत्पश्चात गृह जिला पलामू आने पर श्री सिंह का शनिवार को मेदिनीनगर टेंपो स्टैंड में नौजवान मजदूर किसान ऑटो चालक एवं अन्य समर्थकों ने अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मजदूर नेता राकेश सिंह को माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाइयां बांटी गई एवं उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर राकेश सिंह ने कहा कि मैं आभार प्रकट करता हूं । आरपीआई प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार रामदास आठवले जी एवं झारखंड प्रभारी चंदन कुमार शर्मा जी का जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास जताते हुए पार्टी की बागडोर थमाई। साथ ही मैं अपने तमाम समर्थकों मजदूर नौजवान साथियों को भी धन्यवाद देता हूं जिनके कई वर्षों के संघर्ष और चट्टानी एकता का यह परिणाम है । मैं आश्वस्त करता हूं कि झारखंड के दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, मजदूर,नौजवान किसान एवं आम आवाम नागरिकों के सामाजिक न्याय एवं अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहूंगा । आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे केंद्रीय मंत्री भारत सरकार रामदास आठवले झारखंड के तमाम लोगों के चौमुखी विकास हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकार दिलाने हेतु सदैव तत्पर एवं संघर्षरत हैं । यह पूरा भारत देख रहा है । पलामू सहित पूरे झारखंड के नागरिकों के सामाजिक न्याय एवं अधिकार के लिए दिल्ली के पटल पर भी आवाज मजबूती से रखी जायेगी। इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर राम , सतन राम, बाबूलाल राम, वीतन कुमार, मदन सिंह, राजेंद्र बैठा, विजय ठाकुर सहित सैकड़ों समर्थक शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *