सच खबर,बरवाडीहः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को100 वे संस्करण का आयोजन प्रखंड के सभी पंचायतों और बूथ स्तर पर आयोजित किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वीं संस्करण को सुनने का काम किया .भाजपाजिला अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह के निर्देश पर जहां प्रखंड के छेंचा पंचायत में जीप सदस्य सन्तोषी शेखर की मौजूदगी में मन की बात सुने का काम ग्रामीणों ने किया. वही इसके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह और सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह यादव द्वारा प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में सुना गया. यहां पर मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, उपप्रमुख वीरेंद्र जायसवाल कल्याणपुर , उपाध्यक्ष सुनील सिंह गढ़वाटॉड, भाजयुमो अध्यक्ष विकास सिंह खुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह केचकी , महामंत्री प्रदीप सिंह उकामड़ में प्रतिनियुक्त किए गए प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न बूथों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ग्रामीणों के द्वारा सुना गया । वही छिपादोहर मंडल प्रभारी अजय सोनी द्वारा छिपादोहर मंडल के केड़ पंचायत कालीमाटी में बूथ संख्या 83, 84 ,85 मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना गया। इसके साथ अनिल राम, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालमन उरांव, जी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो समेत अन्य बूथ में प्रतिनियुक्ति प्रभारियों की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।