उपायुक्त के निर्देष पर चतरा में अवैध उत्खनन के विरूद्ध संयुक्त जांच अभियान चलाया गया, कई वाहन किए गए जब्त

सच खबर, चतराः उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले भर में ेशनिवार 29अप्रैल को अवैध उत्खनन के विरूद्ध संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस संयुक्त जांच अभियान के क्रम में अवैध उत्खनन में संलिप्त कई वाहनों को जब्त किया गया है एवं दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास द्वारा उक्त संयुक्त जांच अभियान का ब्योरा साझा किया गया है जो कि निम्लिखित है। अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया, अंचल अधिकारी सिमरिया व थाना प्रभारी सिमरिया के द्वारा संयुक्त जांच अभियान के क्रम में माईनिंग से संबंधित संदिग्ध कागजात के आरोप में 01 कोयला लदा ट्रक जब्त कर सिमरिया थाना को सौंपा गया है तदनुसार दोषी के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार अवैध बालू लदा 03 ट्रैक्टर जब्त करने के उपरांत दोषी के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है । सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टण्डवा, अंचल अधिकारी टण्डवा व थाना प्रभारी टण्डवा के द्वारा संयुक्त जांच अभियान के क्रम में अवैध उत्खनन के आरोप में बालू लदा हुआ 04 ट्रैक्टर जब्त करने के उपरान्त स्थानीय थाना में दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया,अंचल अधिकारी गिद्धौर व थाना प्रभारी गिद्धौर के द्वारा संयुक्त जांच अभियान के क्रम में अवैध उत्खनन के आरोप में बालू लदा हुआ 03 ट्रैक्टर जब्त करने के उपरांत स्थानीय थाना में दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *