उडिया नाटक प्रतियोगिता में ‘उत्कलमनी आदर्श पाठागार’ को मिला प्रथम स्थान

सरायकेला गणपति नाट्य अनुष्ठान सरायकेला के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय ओड़िया नाटक प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी एवं ओड़िया नाटक के सर्व श्रेष्ठ उत्कृष्ट कलाकार प्रभातकुमार पानी मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष सरायकेला नगर पंचायत मीनाक्षी पटनायक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी,श्री जगन्नाथ सेवा समिति की उपाध्यक्ष सुदीप पट्टनायक विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित हुए। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा उत्कलमनी पंडित गोपबंधु जी की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्दघाटन किया । तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन मुंडा स्टेडियम में हुआ था, जिसमें मां वीणापाणी आपेरा, कमलपुर, उत्कलमनी आदर्श पाठागार,सरायकेला एवं गणपति नाट्य अनुष्ठान के कलाकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। विदित हो इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में मनबोध मिश्र एवं श्री अबनी कांत होता थे ।जिनके निर्णय अंतिम था।और इसी निर्णय के अनुसार पुरस्कार वितरण किया गया ।इस प्रतियोगिता में उत्कलमनी आदर्श पाठागार प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं गणपति नाट्य अनुष्ठान दूसरा स्थान प्राप्त किया । अतिथियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त अनुस्ठान को शील्ड एवं दूसरे स्थान प्राप्त अमूष्ठान को कप देकर सम्मानित किया गया। सभी तीनों प्रतिभागी अनुष्ठान को आयोजक अनुष्ठान द्वारा प्रशंसा कॉप देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि श्री पानी ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को धन्यवाद देते हुए सभी से आग्रह किया नाटक एक माध्यम है,जिससे हम अपने मातृभाषा एवं हमारे संस्कृति को बचाने में हमे सुगम होगा । क्योंकि हमारा एक मात्र उद्देश्य हमारी भाषा एवं संस्कृति रक्षा हरहाल में करना है और यही हमारी पहचान है ।उन्होंने गणपति नाट्य अनुष्ठान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस आयोजन को सफल करने बद्री दारोग़ा, चंद्र शेखोर बोसा, बरुन साहू, चंदन साहू, दुखु राम साहू, गुलु दारोग़ा,समीर सत्पथी, हीरालाल राउत,अनूप साहू,जय प्रकाश पाणिग्रही, रंजन पति,राजू सरंगी, संजीब रथ एवं सभी कलाकार का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *