सच खबर,मेदिनीनगरः वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन की पलामू जिला समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विपिन यादव को अध्यक्ष, मोहित साहू को सचिव, कृष्णा यादव को उपाध्यक्ष और निशांत दुबे को सह सचिव बनाया गया। सभी नवनिर्मित पदाधिकारियों का स्वागत युवा जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने माला पहना कर किया और कहा की सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का समिति में स्वागत है और संगठन यह उम्मीद करता है की जिला समिति छात्र हित में पूर्व की भांति सदैव कार्य करेगी और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। मौके पर बिपिन यादव ने कहा कि मैं संगठन का धन्यवाद करता हूं की मुझे इस लायक समझा और ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। मोहित साहू ने कहा की मुझे जो जिम्मेदारी केंद्रीय समिति द्वारा दी गई है मैं उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करूंगा। कृष्णा यादव ने कहा वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन हमेशा से छात्रहित में काम करता रहा है और आगे भी नई जिला समिति के नेतृत्व में करता रहेगा। निशांत दुबे ने कहा की हमारा संगठन हमेशा से संघर्ष ले रास्ते पर चला और आगे भी छात्र हित में संघर्ष करने को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर युवा जागृति केंद्र के केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा,युवा जागृति केंद्र के जिला सचिव नीरज तिवारी, वाइजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह जीएलए कॉलेज सचिव राहुल कुमार, अरविंद कुमार, मिथिलेश कुमार, भूषण कुमार, रितिक गुप्ता, अभिषेक कुमार सत्यम कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।