सच खबर, पांकीः पांकी विधानसभा के लोहरसी पंचायत के हेसातू ग्राम में मारुति नंदन यज्ञ सह मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री श्रीमती लवली गुप्ता ने भाग लिया। हनुमान जी के मूर्ति को तितलंगी, लोहारसी चट्टी हेसातू आदि क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया ।जय हनुमान और जय श्री राम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया मौके पर उपस्थित श्रीमती लवली गुप्ता ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में हनुमान को वीरता भक्ति और साहस का परिचयाक माना जाता है। वह संकट मोचन है और जगत को कष्ट से निवारण करते हैं। भगवान बजरंगबली को याद करते ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं । कहा भी गया है संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। हिंदू धर्म में अनेकों भगवान देवी देवताओं के भक्त हुए, लेकिन भगवान हनुमान जैसा कोई भक्त नहीं हुआ भगवान राम और हनुमान जी की ऐसी जोड़ी है जो एक दूसरे के बिना पूर्ण नहीं है। राम बिना हनुमान अधूरे हैं और हनुमान के बिना राम अधूरे हैं। इस कलयुग में भगवान हनुमान अजर और अमर भी हैं।