सच खबर, मेदिनीनगरः चैनपुर प्रखण्ड लिधकी पतरहिया निवासी चंद्रशेखर सिंह चेरो के घर में गृहप्रवेश में अविनाश देव ने शिरकत की। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का अविनाश देव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। चंद्रशेखर सिंह चेरो ने फूलमाला पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर श्री देव का स्वागत किया। इस मौके पर श्री देव नेे कहा कि आदमी का बाल-बच्चों की शादी-विवाह के बाद घर बनाना एक सपना होता है। अगर इस बीच नौकरी मिल जाय तो ईश्वर से साक्षात दर्शन है। चंद्रशेखर सिंह को यह सब सुख शौहरत मिला है। हम सिर्फ इतना ही कहना चाहेंगे कि यह पलामू के धरती ढाई सौ वर्ष चेरो राजवंश के प्रतापी राजा मेदिनीराय का है, जिनके राज में उनके दरवाजे से कोई निराश नहीं लौटा। उसी राजवंश के चंद्रशेखर जी हैं । इस घर से कोई भूखा व निराश न लौटे इसका ख्याल रखेंगे। मेदिनीराय नीलाम्बर -पीताम्बर के सपनो का पलामू बनाना है । हम सभी को मिल कर उनके सपनों को साकार करना है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।