छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

रायपुरः छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के थे। ये सभी एक शादी में जा रहे थे। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं, जो शादी समारोह में बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर ही सभी की मौत हो गई। एक घायल डेढ़ साल की बच्ची ने रायपुर ले जाते वक्त दम तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर जा रहा था। बुधवार रात को करीब 9.30 बजे इनकी गाड़ी नेशनल हाईवे-30 पर बालोद के जगतरा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। मौके पर ही एक बच्चे, 5 महिला और 4 पुरुषों की मौत हो गई। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पुरुष का सिर कटकर अलग हो गया। पास बैठी महिला रो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *