सच खबर, मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति और कुलसचिव को एक मांग पत्र सौंपा और त्वरित कार्यवाई करने का अनुरोध किया। मागों में मुख्यतः सत्र 18- 21 बैकलॉग के विद्यार्थियों की परीक्षा,स्नाकोत्तर सत्र 19- 21 सेशन के विद्यार्थियों के पंजीयन में हुए त्रुटि में सुधार करना, अवकाश कैलेंडर की तरह परीक्षा कैलेंडर जारी करना, और स्नाकोत्तर सत्र (19-21) के सेमेस्टर दो एवं सेमेस्टर तीन के रिजल्ट प्रकाशित न होने की समस्या थी। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति को विद्यार्थियों के समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि जितनी जल्दी संभव हो इन विद्यार्थियों की समस्या को दूर किया जाए और कोशिश की जाए कि आगे से इसकी पूर्णावृत्ति ना हो। निशांत दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय में बहुत समस्याएं हैं, इनका जल्द से जल्द निवारण करना जरूरी है। जिस पर प्रति कुलपति दीपनारायण यादव ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी।वही,ं जिलाध्यक्ष ने कुलसचिव राकेश कुमार से मिलकर पंजीयन पत्र में हुई त्रुटियों को लेकर बात की। जिसपर कुलसचिव ने त्वरित कार्रवाई की और बताया कि इसमें सुधार हो चुका है। आगे के दस्तावेजों में सभी की जन्मतिथि सही रहेगी। मौके पर मनीष, धीरज, अमन, विकेश, नंदन आदि मौजूद थे।