सच खबर, हुसैनाबादः पलामू प्रमण्डल के जपला मुख्य डाकघर में गढ़वा से स्थानांतरित होकर आये विक्रम कुमार ने प्रभारी उप डाकपाल पद पर योगदान किया, जबकि जपला के विनोद चौधरी हैदरनगर उप डाकघर में उप डाकपाल के पद पर योगदान किया । जपला मुख्य डाकघर के अरविन्द कुमार ओझा ने नये प्रभारी उप डाकपाल को बुके देकर स्वागत किया और विनोद कुमार को विदाई किया । इस मौके पर विक्रम कुमार ने कहा कि जपला मुख्य डाकघर में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं के सहयोग से खाताधारकों की समस्याओं का निदान किया जायेगा और डाकघर में पासबुक और चेक की कमी को उच्चाधिकारियों से आग्रह कर पूर्ति कराई जाएगी । इस मौके पर डाक सहायक शशि कुमार, भोला कुमार, श्रवण कुमार, देवेन्द्र नाथ गुप्ता, शिवकुमार विश्वकर्मा, सौरभ अग्रवाल, संतोष ठाकुर, रविकांत सिंह,कैलाश मेहता , रंजीत सिंह, राजकुमार, अरुण सिंह,राजदेव राम,भगवान, अभिषेक कुमार सहित सभी डाककर्मी एवं एजेंट उपस्थित थे ।