सच खबर, मेदिनीनगरः आगामी सात मई रविवार को डी.ए.वी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्यरत्न, पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जेपी शूर डायरेक्टर पी.एस-1 के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम.के डी.ए.वी पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर मे शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एन.टी.ए द्वारा नीट यू.जी परीक्षा 2023 आयोजित की जाएगी । यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित होती है। एन.टी.ए के सिटी कोऑर्डिनेटर डीएवी के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन खान ने बताया कि मेदिनीनगर एवं आसपास के जिलों के छात्रों ने एमके डीएवी को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना है । यह इस क्षेत्र का इकलौता परीक्षा केंद्र है । उन्होंने जीरो टॉलरेंस पर परीक्षा संपन्न करवाने हेतु जिला प्रशासन उपायुक्तख् पुलिस अधीक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना इंचार्ज महोदय को पत्र लिखकर पर्याप्त पुलिस बल के साथ साथ दंडाधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया है,जिसका उन्हें आश्वासन एवं सहमति भी प्राप्त हो गई है। प्राचार्य ने बताया कि इससे परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सुविधा होगी। प्राचार्य के अनुसार परीक्षार्थी अपने साथ छोटा हैंड सैनिटाइजर, पानी का पारदर्शी बोतल, प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज दो फोटो , सरकार द्वारा प्रदत्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड , पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र पासपोर्ट इत्यादि लाएंगे । वर्जनाः परीक्षार्थी अपने साथ एन.टी.ए के द्वारा प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं लाएंगेः। जैसेःपैन कार्ड, राइटिंग पैड, लॉग टेबल, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कागज का लिखित टुकड़ा , हेल्थ बैंड वाले गूगल हैंडबैग, बेल्ट के किसी भी तरह की कलाई घड़ी, ब्रेसलेट कैमरा ,आर्नामेंट्स खाद्य पदार्थ इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, पेनड्राइव ब्लूटूथ , इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक पेन स्कैनर, माइक्रोफोन चौट बॉक्स, पेजर इत्यादि। ड्रेसकोडः नीट नियमावली के अनुसार पूरी आस्तीन, बड़े बटन वेज ब्रुच ( जड़ाऊ पिन ) की पोशाक वर्जित है। परीक्षार्थी 11ः00 से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे । वहां उनके एन.टी.ए द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग एवं रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। परीक्षार्थियों की शारीरिक जांच, बायोमेट्रिक उपस्थिति, अभिलेख सत्यापन होगा । तत्पश्चात निर्धारित परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति होगी। एन.टी.ए के सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि तनाव मुक्त, निश्चिंत भाव वातावरण में यह परीक्षा संपन्न होगी । वीक्षक परीक्षार्थियों की समस्या समाधान हेतु हर कदम पर उपस्थित होंगे। उन्होंने इस परीक्षा हेतु समस्त परीक्षार्थियों को शुभकामना दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।