विधायक कमलेश कुमार सिंह ने शरद पवार को पत्र लिखकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया

सच खबर, हुसैनाबादः हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को छोड़ने के फैसले से उनके सहित सम्पूर्ण झारखंड प्रदेश के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मर्माहत हैं। उन्होंने लिखा है कि शरद पवार जी के कुशल नेतृत्व मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सम्पूर्ण देश मे सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने वर्तमान परिस्थिति मे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को शरद पवार के कुशल नेतृत्व की आवश्यकता बताया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने निवेदन किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश के कार्यकताओं की भावनाओं को समझते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। यह पार्टी के हित में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *