सच खबर,मेदिनीनगरः पलामू राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा पलामू की धरती पर झारखण्ड की पहली भगवान परशुराम मंदिर की आधारशिला बीते दिन 3 मई दिन बुधवार रखी गई। ज्ञात हो कि परशुराम मंदिर उड़ीसा के कारीगरों से बनवाई जाएगी जिसकी लागत अस्सी लाख से एक करोड़ की बताई जा रही है।मीडिया को संबोधित करते हुए परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर सनातन संस्कृति के पूजक लोगों के लिए होगी, जो भी भगवान परशुराम मे, सनातन में आस्था रखते हैं यह मंदिर उनका होगा। राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा पूरे झारखण्ड में ‘हर घर से एक ईंट’ लेने की बात कही जो कि गावं-गांव भ्रमण कर भार्गव सेना के सदस्य एवं पदाधिकारी इक्ट्ठा करेगे जो मंदिर निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा। प्रदेश संरक्षक कमलेश शुक्ला ने कहा कि चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के का यह मंदिर किसी विशेष जाति धर्म की नहीं, बल्कि यह सनातन पूजक लोगों का मदिर है। मौके पर उपस्थित प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि पलामू की धरती पर बनने वाले इस मंदिर का निर्माण पूरी तरह से राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव पलामू जिला कमेटी एवं पलामू प्रमंडल कमेटी की अगुवाई में कराई जाएगी। संगठन के द्वारा लिया गया लक्ष्य एक साल में मंदिर निर्माण उसको पूरा किया जाएगा। प्रदेश संरक्षक सतेन्द्र तिवारी ने कहा कि पलामू की धरती पर बनने वाली यह मंदिर पलामू तक ही नहीं, बल्कि झारखण्ड और बिहार तक में इसका पताका लहराते नजर आएगी। घर-घर से ईंट का अभियान जल्द शुरू किया जायेगा। जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला ने सनातन धर्म के सभी लोगों को इस मंदिर में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए आग्रह किया है। इस अभियान का सलाह और मार्गदर्शन के लिए प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री आलोक तिवारी अनुशासन प्रभारी अमित तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता रामनिवास तिवारी, प्रमंडल संरक्षक बसंत तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, प्रमंडल अध्यक्ष पांडे मनोज सिंह, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, अरविंद पांडे, प्रमंडल संगठन मंत्री नवीन पांडे,एवं कैम्पेनिंग टीम में राहुल पाठक, अंकित पांडे, संजीत पांडे, राजन पंडित, रितिक चौबे, नवनीत शुक्ला, अभिषेक पांडे, सचिन पांडे, अमित पांडे, शशिकांत तिवारी, सहित कई परशुराम भक्त उपस्थिति रहेंगे।