सच खबर, मेदिनीनगरः बजरंग दल कल दिनांक 09 मई 2023, दिन मंगलवार को पूरे देश में ‘कुमति निवार-सुमति के संगी’ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से हनुमत शक्ति को जागृत कर कांग्रेस सहित आतंकियों के पैरोकार अन्य संगठनों, तथा देश विरोधी और हिंदू विरोधी मानसिकता की सद्बुद्धि हेतु भगवान बजरंगबली का आह्वान करेगा।
विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला मंत्री सूबेदार दामोदर मिश्र (से. नि.) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में कांग्रेसी व कुछ अन्य हिंदू द्रोही नेताओं के द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा और, बजरंग दल जैसे देशभक्त संगठन की तुलना, पी एफ आई जैसे देशद्रोही आतंकी व हिंसक संगठन से करने से, देश भर में बजरंगियों में एक जबरजस्त आक्रोश है। इस तरह की तुलना बजरंग दल के लिए और विशेषकर हिंदू समुदाय के लिए बहुत ही अपमानजनक है। हिंदू समाज निश्चित रूप से इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक सबक, हिंदू विरोधी शक्तियों को सिखाएगा।
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि क्या इन सारे नेताओं को नहीं दिखाई देता कि बजरंग दल देश भर में गौ रक्षा, कन्या रक्षा, रक्तदान, मठ मंदिर व धर्म स्थल की रक्षा के साथ धर्मांतरण रोकने जैसे सेवा कार्य में लगा हुआ है।
संपूर्ण हिंदू समाज को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंगबली के भक्तों के अपमान के विरोध स्वरूप कल दिनांक 09 मई 2023, दिन मंगलवार को देशभर में हजारों स्थानों पर होने वाले हनुमान चालीसा कार्यक्रम में से किसी एक कार्यक्रम में अपने पड़ोसियों और परिजनों के साथ शामिल होकर धर्म द्रोही शक्तियों को परास्त करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जिला मुख्यालय मेदनीनगर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कल संध्या 7ः00 बजे स्थानीय चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा के पास स्थित हनुमान मंदिर में की जाएगी। सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण, और सनातन धर्मावलंबी नगर वासी इस पुनीत आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।