बेतरतीब ढंग से टेंपो लगने से नगर क्षेत्र में बढ़ी जाम की समस्या

सच खबर, छतरपुरः छतरपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर बेतरतीब ढंग से लग रहे टेंपो ने छतरपुर नगर क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या बढ़ा दी है। बताते चलें कि छतरपुर नगर क्षेत्र के जपला मोड़, सरईडीह मोड़, ख़ाटीन मोड़ के साथ एनएच 98 पर जाम की समस्या को खड़ा कर दिया है। आए दिन बेतरतीब ढंग से लगे टेंपो ने इन सड़को से गुजरने वाली गाड़ियों की रफ्तार को रोक दिया है। विभिन्न गांव से आने वाले टेंपो चालक जिनके पास न तो वाहन चलाने का कोई लाइसेंस है और न ही इनके लिए टेंपो खड़ी करने के लिए कोई जगह है। यह जहां चाहते हैं सड़क जाम कर टेंपो को खड़े रखते हैं, चाहे सड़क से एंबुलेंस गुजरे या कोई अन्य वाहन ये टेंपो चालक टेंपो को नहीं हटाते हैं, आए दिन इन टेंपो चालकों की वजह से सभी चौक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं प्रशासन द्वारा विगत कुछ महीनों से दोपहिया वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है लेकिन तीन पहिया वाहनों के लिए किसी तरह की कोई जांच नहीं की जाती। ज्यादातर टेंपो चालक नाबालिक होते हैं और टेंपो की क्षमता से दुगनी सवारी को लादकर जाम को जोखिम में डालते हैं जिससे आए दिन टेंपो पलटने की घटना होती रहती है। जिससे कई लोग घायल हो जाते हैं। प्रशासन द्वारा इन वाहनों की भी निरंतर जांच करनी चाहिए जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *