शैलेश चन्द्र लाला को झारखंड मिडिया प्रभारी, निशी कुमारी को प्रदेश महिला अध्यक्ष और ममता कुमारी को प्रदेश महिला सचिव बनाया गया

सच खबर, देवघरः रविवार को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक भारत सभा हॉल बहु बाजार सेंट्रल मेट्रो के पास कोलकाता में हुई। इस अवसर पर हेल्प के चेयरमैन, राष्ट्रीय चेयरमैन श्री विष्णु शंकर पांडेय, बिहार के चेयरमैन श्री विजय कुमार पोद्दार सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक मे एआईएमएफ के बन रही डायरेक्टरी का विमोचन किया गया, साथ ही संस्था के कार्यों एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन प्रसाद ने कहा कि जल्द ही डायरेक्टरी तैयार कर ली जाएगी और संस्था को पूरे देश भर में पदाधिकारी और सदस्य को जोड़ा जाएगा, अभी हमारी संस्था देश के 12 राज्यों में काम कर रही है। इस अवसर पर सच खबर के प्रधान संपादक श्री शैलेश चन्द्र लाला को झारखंड मिडिया प्रभारी, आनंद कुमार पांडेय को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती ममता कुमारी को प्रदेश महिला सचिव के पद पर नियुक्ति की गई, नियुक्ति श्री अनिल कुमार सिन्हा राष्ट्रीय चेयरमैन ग्रेड 2 द्वारा जानकारी दी गई और साथ ही श्री सिन्हा ने नव नियुक्त पदाधिकारी को अपनी गरिमा एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। मंच का संचालन श्री विष्णु शंकर पांडेय राष्ट्रीय चेयरमैन ने किया और बिहार के चेयरमैन श्री विजय कुमार पोद्दार जी ने मंच पर आसिन पदाधिकारिओं को धन्यवाद ज्ञापन कर मान सम्मान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *