सच खबर, औरंगाबादः राजधानी पटना में आयोजित बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 42 वें अधिवेशन के समापन सह सम्मान समारोह में औरंगाबाद जिला के तीन हिन्दी प्रेमियों अरविन्द अकेला, नागेन्द्र दुबे केसरी एवं रामनाथ सिंह को बिहार बिधान के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी एवं बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ॰ अनिल सुलभ द्वारा सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि हिन्दी साहित्य के वरीय साहित्यकार, स्वतंत्र पत्राकार एवं साहित्य,कला व संस्कृति की संवाहक संस्था ‘साहित्यकुंज’ के महासचिव अरविन्द अकेला पिछले 35 साल से हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य की सेवा कर रहे हैं, जबकि युवा कवि नागेन्द्र दुबे केसरी पिछले 15 साल एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक रामनाथ सिंह पिछले 50 साल से हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य की सेवा कर रहे हैं। उपरोक्त तीनों हिन्दी एवं साहित्य प्रेमियों को सम्मानित होने पर औरंगाबाद जिले के हिन्दी एवं साहित्य प्रेमियों में काफी हर्ष है।
ज्ञात हो कि बिहार हिन्दी साहित्य के 42 वें अधिवेशन में कुल 48 साहित्यकारों एवं हिन्दी प्रेमियों को सम्मानित किया गया।