10 लाख ईनामी सहित पांच बड़े नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर

सच खबर, रांचीः झारखंड में पांच बड़े नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया। इनमें 10 लाख के इनामी, जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू , 05 लाख के इनामी, सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया का नाम शामिल है।
आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर ये नक्सली समर्पण कर रहे हैं। सभी नक्सली, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। हाल ही में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के झारखंड में रीजनल कमेटी मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंझू ने भी सरेंडर किया, इनामी रीजनल कमांडर इंदल गंझू जिस पर चतरा, हजारीबाग, पलामू के साथ बिहार के गया और औरंगाबाद में 145 मामले दर्ज थे।
आत्मसमर्पण के बाद नक्सली ने बताया था कि कैसे वह इस रास्ते पर चला, उसने बताया कि जमीन का विवाद था और इसे लेकर कई नक्सली उसके गांवों आते थे। इनसे प्रभावित होकर वह इनसे जुड़ गया। पिछले 20 वर्षाे से संगठन में शामिल रहे, वहीं इस दौरान उसने अपने साथियों से अपील करते हुए कहा था कि वो भी मुख्य धारा में शामिल हों झारखंड में सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कई बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कई बड़े दूसरे नक्सली भी संपर्क में हैं और सरेंडर के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *