◆ लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रखंड एवं जिला स्तर पर चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज परिसदन भवन गढ़वा परिसर से स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के ई-रिक्शा चालकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। सामान्य प्रेक्षक, रेम्या मोहन मुददत्त (I.A.S) द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी ई रिक्शा को रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्वीप नोडल पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता रंका, प्रमेश कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशिल कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
◆ उल्लेखनीय है कि ई रिक्शा के माध्यम से जिले के शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु यह एक अनूठी पहल है, जो शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश देने का कार्य करेगी। लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा “अबकी बार 80 पार” के नारे के तहत जिला प्रशासन द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 13 मई को पलामू लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अन्य मतदाताओं को भी नैतिल मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।