विहंगम योग संस्थान की पलामू इकाई की बैठक में ब्रह्मविद्या के प्रचार प्रसार की स्थिति,पत्रिका सदस्यता अभियान सहित आश्रम से जुड़े अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा किया गया

विहंगम योग संस्थान की पलामू जिला इकाई की बैठक बैरिया स्थित बनारसी प्रसाद यादव के आवास पर हुआ।मुख्य अतिथि संस्थान के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं अन्य सेवा प्रभारियों ने सदगुरुदेव के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक गिरजा प्रसाद सिंह ने की।बैठक में ब्रह्मविद्या के प्रचार प्रसार की स्थिति,पत्रिका सदस्यता अभियान सहित आश्रम से जुड़े अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा किया गया।इस दौरान सेवा प्रभारियों को ससमय सेवा कार्यों का निष्पादन करने एवं नियमित रूप से सत्संग गोष्ठी संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्य अतिथि श्री सिंह ने सदगुरु सेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला और भक्तजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से दुर्लभ मानव जीवन मिला है।जीवन समय को व्यर्थ गंवाने के बजाय समरथ सदगुरु की शरण में रहकर पुरुषार्थ करना चाहिए। विहंगम योग की साधना एवं सदगुरु की कृपा से ही जीवन का कल्याण होगा।सदगुरु शरणागत होकर नियमित सेवा,साधना एवं सत्संग करना चाहिए।मौके पर जिला सह संयोजक बनारसी प्रसाद यादव,रामपति राम,ओमकार नाथ पाठक, सुरेंद सिंह,रामगोविंद यादव,अमलेश सिंह,कुबेर गुप्ता,चंदन सिंह,अजय यादव,महेंद्र यादव,दशरथ पासवान,सौगंध मेहता,अमरेंद्र,मनोज,संजय,शंभू कुमार सहित सेवा प्रभारी,प्रचारक, उपदेष्टा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *