जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया जांच के दौरान कुल 254000 रुपया ,कुल 11 वाहनों से की गई जुर्माना वसूल

जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

जांच के दौरान कुल 254000 रुपया कुल 11 वाहनों से की गई जुर्माना वसूल।

रामगढ़: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार की रात्री को जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स के नेतृत्व में विभिन्न चौक चौराहे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा माल वाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आर०सी० बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग, आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई।

वहीं जांच के दौरान कुल 11 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए उन सभी वाहनों के वाहन चालकों से नियम संगत जुर्माना की वसूली की गई जिसमे कुल 254000 रुपया जुर्माना वसूल किया गया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी रामगढ़ श्रीमती मनीषा वत्स ने सभी वाहन चालकों से अपील किया की सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहन के पीछे रिफ्लेक्टिंग टैप का प्रयोग जरूर करें ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की संभावनाओं को काम किया जा सके।

मौके पर मुख्य रूप से जांच के दौरान श्री विक्की आनंद, पुलिस बल के जवान सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *