आगामी 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर मेदिनीनगर में पलामू लोकसभा के कोर कमेटी के सदस्य, सभी विधानसभा के प्रभारी संयोजक एवं सह संयोजक की बैठक आयोजित की गई

आगामी 4 मई 2024 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर मेदिनीनगर के होटल ज्योति लोक में पलामू लोकसभा के कोर कमेटी के सदस्य सभी विधानसभा के प्रभारी संयोजक एवं सह संयोजक की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित क्लस्टर प्रभारी प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मोदी जी के कार्यक्रम में लाने की तैयारी करनी है सभी मंडलों की बैठक जल्द से जल्द कर सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता तक आमंत्रण पहुंच जाए लोकसभा चुनाव में 400 पर के नारा को साकार बनाना है और फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने इसके लिए पूरी ताकत लगानी है।

वही प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आगमन की तैयारी में सभी कार्यकर्ता पूरे जोर-जोर से लग जाए पीएम मोदी के पलामू आगमन को लेकर कार्यकर्ता एवं आम जनता में हर्ष का माहौल है लोग उत्साहित हैं और पूरी तरह से मोदी जी को देखने और सुनने के लिए आतुर है।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो बिश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया छतरपुर विधायक पुष्पा देवी पांकी विधायक शशी भूषण मेहता लोकसभा संयोजक विपिन बिहारी सिंह लोकसभा के सह संयोजक अलखनाथ पांडे वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्याम नारायण दुबे प्रेम सिंह पूर्व सांसद मनोज कुमार पूर्व सांसद घुरान राम विनोद सिंह नरेंद्र पांडे दुर्गा जौहरी रविंद्र सिंह अविनाश वर्मा कामेश्वर कुशवाहा रघु राज पांडे ओमप्रकाश तिवारी ओम प्रकाश केसरी रामलाल चौरसिया भीष्म चौरसिया विजय ओझा सूरज गुप्ता सुरेंद्र विश्वकर्मा रामचंद्र यादव अनुज पांडे प्रमोद सिंह सोमेश सिंह सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *