एशियन पैरा कैनो चौंपियनशिप, भारतीय टीम ने छह पदक जीते

भोपाल। थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन कैनो पैरा स्प्रिंट चौंपियनशिप में पहले दिन भारतीय टीम ने तीन स्वर्ण,दो रजत व एक कांस्घ्य सहित कुल छह पदक जीते। इसी के साथ भारत के सभी पदक विजेता पूजा ओझा, प्राची यादव, संगीता राजपूत, निशा रावत व यश कुमार ने चीन में होने वाले एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाइ कर लिया है। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के पूर्व सचिव व भारतीय ओलिंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य बीएस कुशवाहा ने इस प्रदर्शन पर शानदार बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का कैंप भोपाल में आयोजित हुआ था। कोच मयंक के मार्गदर्शन में टीम ने बहुत मेहनत की है। कोच मयंक ठाकुर ने कहा कि हमारी टीम सभी दस कैटेगरी में पदक जीतेगी और पैरा एशियन गेम्घ्स के लिए क्घ्वालीफाइ करेगी। उन्घ्होंने कहा कि भोपाल में आयोजित कैंप का हमारी खिलाड़ियों को फायदा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *