मेदिनीनगर (पलामू):
अबादगंज से जैन धर्मलंबियों का रथयात्रा समापन जुलूस मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। यह शोभायात्रा अबादगंज रेलवे क्रॉसिंग से प्रारंभ होकर जेल हाता, बस स्टैंड, छः मुहान, पोस्ट ऑफिस, जिला स्कूल, पटाखा चौक होते हुए जैन मंदिर बाजार तक जाएगी।
जुलूस में श्रद्धालुओं ने अनुशासन व समर्पण का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से भाग लिया। यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं मार्ग नियंत्रण हेतु विशेष तैनाती की गई थी, जिससे जुलूस बिना किसी अवरोध के सुचारु रूप से संपन्न हो रहा है।






