गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर मंडल मेदिनीनगर ने पुजारियों को किया सम्मानित

मेदिनीनगर (पलामू):
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल मेदिनीनगर द्वारा विभिन्न मंदिरों के पुजारियों व पंडितों को अंग वस्त्र एवं गुरु दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम नगर मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यकर्ताओं ने मेदिनीनगर शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर वहां के पंडितों को सम्मानित किया। महावीर मंदिर मुख्य बाजार में कृष्णा पांडे, विष्णु मंदिर में संजय पांडे, शिव मंदिर थाना रोड में चंदन पांडे, शनि मंदिर में मोहन शर्मा तथा काली मंदिर में सुरेश मिश्रा को अंग वस्त्र और गुरु दक्षिणा प्रदान की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सोमेश सिंह ने कहा कि भाजपा एक सामाजिक समरसता वाली पार्टी है, जो सभी धर्मों और उनके गुरुजनों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भारत में गुरु-शिष्य परंपरा सदियों पुरानी है, और आने वाली पीढ़ियों को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।

नगर अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि आज हम पाश्चात्य सभ्यता का अनुकरण कर रहे हैं, जबकि हमारी भारतीय संस्कृति ही सर्वश्रेष्ठ है।

इस अवसर पर श्याम जी चौधरी, आनंद कुमार, संजय कुमार, रंजीत गुप्ता, नीतीश कुमार, बलबीर कुमार, बबलू मालाकार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *