प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने जताई खुशी, मिठाई खिलाकर हुआ स्वागत
सच खबर चैनपुर (पलामू), लंबे समय से जर्जर हो चुके चैनपुर-नेउरा मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर वर्षों से हो रही मांग आखिरकार रंग लाई। माननीय मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से इस मार्ग की मरम्मत के लिए 4.50 करोड़ रुपये का टेंडर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले चैनपुर निवासी युवक सुनील गुप्ता ड्यूटी से लौटते वक्त सड़क पर गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने मुंबई में रह रहीं प्रथम महापौर से संपर्क कर इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
महापौर ने तत्परता दिखाते हुए मंत्री व सांसद से बातचीत की, जिसके फलस्वरूप दो-दो करोड़ तथा पचास लाख रुपये के तीन अलग-अलग मरम्मत कार्यों के लिए कुल 4.50 करोड़ रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ।
मुंबई से लौटने के बाद महापौर अरुणा शंकर स्वयं घायल युवक सुनील गुप्ता से मिलने पहुंचीं और उनकी कुशलक्षेम ली। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से भी मुलाकात की।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद विजय प्रसाद सहित विजय कश्यप, दिनेश जी, बिट्टू जी, पप्पू कश्यप, संजय प्रसाद, वीरेंद्र कमलापुरी, वीरेंद्र कश्यप, अविनाश जी, रूपेश कश्यप, चंदू जी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने महापौर के प्रयासों की सराहना करते हुए मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
महापौर ने बताया कि मंत्री और सांसद के चैनपुर आगमन के उपरांत सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास कराया जाएगा।

