टाइगर मोबाइल की सक्रियता से चोरी का सामान झाड़ियों से मिला; आरोपी ने गश्ती दल को देख छिपाया था सामान
सच खबर मेदिनीनगर, शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पशुपालन विभाग के पेट क्लीनिक से चोरी गए इन्वर्टर और बैटरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जुलाई 2025 को पेट क्लीनिक बंद था। जब 14 जुलाई को क्लीनिक खोला गया, तो स्टाफ ने देखा कि कार्यालय की सीढ़ी के नीचे रखा माईकोटेक इन्वर्टर और बैटरी चोरी हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मामले की जांच कर रहे सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) अजय कुमार सिंह ने टीओपी-02 प्रभारी स०अ०नि० राकेश कुमार और टाइगर मोबाइल टीम के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे ओवरब्रिज के पास से विशाल कुमार उर्फ विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर 13 जुलाई की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन रास्ते में गश्त पर निकली टाइगर मोबाइल टीम को देख डर के कारण उसने इन्वर्टर और बैटरी को लकड़ी टाल रोड स्थित झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वहीं से सामान बरामद कर लिया।
जब्त सामान
- माईकोटेक इन्वर्टर – 01 यूनिट
- माईकोटेक बैटरी – 01 यूनिट
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
- नाम: विशाल कुमार उर्फ विशाल यादव
- पिता: स्व. राजू यादव
- पता: ग्राम शाहपुर (मिशन स्कूल के बगल), थाना चैनपुर, जिला पलामू
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
- स०अ०नि० राकेश कुमार (टीओपी-02 प्रभारी)
- स०अ०नि० अजय कुमार सिंह (शहर थाना)
- आरक्षी सूर्यनाथ सिंह (692)
- आरक्षी मुकेश कुमार सिंह (1701)
- आरक्षी प्रमोद यादव (477)
- आरक्षी अमित कुमार
- सहायक आरक्षी जयंत दूबे (196)
पलामू पुलिस की आमजन से अपील
- जब भी घर, दुकान या कार्यालय बंद करें, तो सुरक्षा के समुचित उपाय जरूर करें और आसपास के भरोसेमंद व्यक्ति या नजदीकी थाना को सूचित करें।
- अगर कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आए, तो तत्काल डायल 112, टाइगर मोबाइल या पलामू पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।