सच खबर,मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला कार्यालय में शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक एवं संचालन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया।यह बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के पलामू प्रवास एवं भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर की गई । ज्ञात हो कि श्री त्रिपाठी की पलामू आगमन 30 मार्च का है भाजपा की स्थापना छह अप्रैल को है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी अनुशासित पार्टी के अनुशासित व कर्मठ कार्यकर्ता हैं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के पलामू प्रवास से कार्यकर्ता में उत्साह भरने का कार्य होगा। साथ ही संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन भी मिलेगा। 30 अप्रेल को इस कार्यक्रम में जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ,जिला पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, अपेक्षित रहेंगे । साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे । धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम सिंह ,परशुराम ओझा, विनोद सिंह, अजय तिवारी ,उदय शुक्ला कर्नल संजय सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय ,अरविंद गुप्ता, अरविंद सिंह, मंत्री संतोष सिंह ,मंजू गुप्ता, रेनू देवी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पांडे सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता ,अजय गुप्ता, सुनील पांडे, अविनाश सिन्हा, शशिभूषण पाण्डेय मनीष भिवानीया उपस्थित थे।