नहीं रूक रहा है हाथियों का उत्पात फसलों का रौंदा,कई पेड़ों को किया क्षतिग्रस्त

सच खबर, मरकच्चो। प्रखंड के बेरहवा जंगल से सटे गांवो में हाथियों के झुण्ड का उत्पात लगातारप्रतिदिन जारी है। गुरुवार की रात भी हाथियों का झुण्ड पपलो पंचायत के बराकर नदी के किनारे बसे गांव अम्बाडीह ,बिंधनिया,खण्डहरा डीह, गांव पंहुच कर लगभग कई एकड़ से भी अधिक गेंहू की खेती को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने लूप व पटाखे जलाकर हाथियों के झुण्ड को जंगल की ओर खड़ेदा। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग डेढ़ दर्ज़न की संख्या में हाथियों का झुण्ड इन गांवों में नौ बजे रात्रि पहुंच गये और रात भर उन्होंने तांडव मचाया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने अंबाडीह निवासी सीताराम यादव के मनरेगा द्वारा लगाए गए आम बागवानी के 40 पेड़ नष्ट कर दिए तथा पटवन के लिए कुआं पर लगाया गया पंप को कुआं में धकेल दिया । अंबाडीह निवासी बिरंची याधव का आम बागवानी का 25 पेड़ नष्ट कर दिया। चंद्रिका यादव के आम बागवानी का 40 पेड़ नष्ट कर दिया। सुरेंद्र यादव के दुकान का दीवार तोड़ दी। वहीं, रामचंद्र यादव, महेंद्र यादव ,गोवर्धन यादव, यशोदा राणा, परमेश्वर राणा समेत कई किसानों के द्वारा लगाए गए गेहूं व जेठुवा फसल को हाथियों ने खाया को पैरों तले रौंद कर नष्ट कर दिया। कृषको ने बताया कि वे लोग काफी पूँजी लगाकर तथा कड़ी मेहनत कर खेती करते है, लेकिन हर साल हाथियों का झुण्ड आकर उनके फसलों को नष्ट कर देता है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, हाथियों का झुण्ड अभी भी गाँव से सटे बेरहवा जंगल में अपना बसेरा बनाये हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *