गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त, जांच जारी
सच खबर हुसैनाबाद, — गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाते हुए अवैध देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक वेगनआर गाड़ी (पंजीयन संख्या BR02A-18012) से 20 पेटी टनाका देसी शराब जब्त की है।
पुलिस द्वारा मौके पर वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ जिले में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

