आजसू पार्टी नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर करेगी माल्यापर्ण

सच खबर,मेदिनीनगर। आजसू पाटी केन्द्रीय सचिव सह गढ़वा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पलामू के 1857 महासंग्राम के वीर योद्धा शहीद नीलाम्बर -पीताम्बर को 1859 मे 28 मार्च को वर्तमान नीलाम्बर-पीताम्बर पुर ( लेस्लीगंज) मे फांसी दी गई थी। इन वीर योद्धाओं का जन्म स्थल पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला अन्तर्गत भंडरिया प्रखंड के चेमो सन्या गांव में हुआ था। डालटनगंज के नावाटोली तालाब पर नगर निगम के मेयर के आवास के बगल में स्मारक बना हुआ है। वहां गंदगी का अंम्बार लगा हुआ है। जिला प्रशासन कई वर्षो से माल्यार्पण करने की भी सुध नहीं ली है। इस बार सफाई व रंग -रोगन होता है या नहीं ये देखने वाली बात है। आजसू पार्टी स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नीलाम्बर -पीताम्बर के स्मारक प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करेगी व श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *