आदिम जनजाति में पचासों घर बुनियादी सुविधाओं से हैं वंचितः रूचिर

सच खबर,मेदिनीनगर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक रविवार को चैनपुर अंचल के ग्राम पचलेवा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जुनास मुंडा ने की। बैठक में सर्वप्रथम भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ग्रामीणो की समस्याओं से अवगत हुए। वहां उन्होंने पाया कि ग्राम पचलेवा में आदिम जनजाति में पचासों घर है, लेकिन परहिया टोला में एक भी सरकारी चापाकल नहीं है। वही, मनरेगा से मिलने वाला कुआं,बकरी शेड सहित तमाम योजनाओ में रोजगार सेवक से लेकर चैनपुर प्रखंड के पदाधिकारी बिना रिश्वत के कोई योजना आदिम जनजाति को नही मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लगभग लोग वंचित है, लेकिन गरीबों का बेटा कहकर वोट लेने वाला स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया को इन गरीबों के इलाके में जाने की फुर्सत नहीं है। वे अमीरो की गोद में खेल रहे हैं। आदिम जनजातियों के खतियानी जमीन की अभी तक रसीद नहीं कट रहा है। लोग अंचल का चक्कर लगा कर थक चुके हैं। वहीं, दलाल इनकी जमीन को हड़पने में लगे हुए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि आज बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनता त्रस्त है । चार दिन से लागातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ता जा रहा है और उसके चलते आम जनता के इस्तेमाल करने वाला खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य सामाग्री का दाम बढ़ते जा रहे हैं। अच्छे दिनों के नाम पर देश के प्रधानमंत्री कारपोरेट घरानों की झोली भरने में लगें हुए हैं। विकास का काम केवल कागज पर हो रहा है। सभा को नौजवान संघ के उपाध्यक्ष अभय कुमार भुइंया ने संबोधित किया। बैठक में प्रभु प्रसाद साहू, अलाउद्दीन,जीवन उरांव,रामकिशुन परहिया, संतोष परहिया,चरखु कोरवा,राजू परहिया,करीमन परहिया,भोला परहिया,सोहराइ परहिया, देवनारायण परहिया, शिवनाथ कोरवा,दिलुवा देवी,सुरती देवी,बसंती देवी,जितन परहिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *