प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क इकाई के तत्वावधान में पलामू, गढ़वा और लातेहार में चला जनजागरूकता अभियान, पंपलेट बांटकर दी गई योजनाओं की जानकार
मेदिनीनगर (पलामू)।
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार पलामू प्रमंडल में जोर-शोर से किया जा रहा है। प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क इकाई, मेदिनीनगर के तत्वावधान में लातेहार, गढ़वा एवं पलामू जिले के सुदूरवर्ती गांवों व पंचायतों में विभिन्न कला दलों के माध्यम से गीत-नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जनजागरूकता अभियान के तहत मईंया सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, नशा मुक्त जीवन हो हमारा जैसे लोक-हितकारी योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी सुविधाओं के प्रति सजग बनाना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। अधिकारियों का कहना है कि इस माध्यम से सूचना को प्रभावी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।