शिवाजी मैदान में डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ

फिलिपींस की जलपरियां बनीं मुख्य आकर्षण, झूले-खेल और मीना बाजार ने खींचा लोगों का ध्यान

सच खबर, मेदिनीनगर, सावन के उत्सवी माहौल के बीच मंगलवार को शिवाजी मैदान, मेदिनीनगर में डिज्नीलैंड मेले का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री रूप सिंह, और समाजसेवी दुर्गा जौहरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले की विधिवत शुरुआत की। मेला आयोजन समिति के संयोजक पवन कुमार गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल और कल्लू चंद्रवंशी ने 4रू30 बजे कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंच से आगंतुकों का स्वागत किया। मेले के पहले दिन ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक उल्लास के साथ शामिल हुए।राजेंद्र सिंह ने उद्घाटन भाषण में कहा, ष्यह हमारे शहर के लिए गौरव की बात है कि हर साल सावन के अवसर पर डिज्नीलैंड मेला आयोजित किया जाता है, जो नागरिकों को मनोरंजन और पारिवारिक मेल-जोल का अवसर देता है। प्रशासन को चाहिए कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे।ष् कोयल नदी के तट पर वर्षों से लगते आ रहे इस मेले की प्रतिष्ठा अब पूरे पलामू अंचल में है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। महावीर जनरल के अध्यक्ष जुगल किशोर ने भी मंच से अपने विचार रखते हुए आयोजन समिति को बधाई दी और मेला को सफल बनाने के लिए नागरिक सहयोग का आह्वान किया। आयोजक पवन कुमार गुप्ता और कल्लू चंद्रवंशी ने बताया कि इस बार मेले में मनोरंजन के लिए विशेष झूलों की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि बुजुर्गों के लिए भी एक आरामदायक व सुरक्षित झूला लगाया गया है। इस बार मेले का सबसे बड़ा आकर्षण ष्फिलिपींस की जलपरियांष् हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग आमतौर पर विदेशों, विशेषकर दुबई तक जाते हैं। अब यही जलपरियां पलामू की धरती पर बनी विशेष वॉटर टेंट में प्रदर्शन करेंगी। जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मेले में टावर झूला, ब्रेक डांस, टोरा टोरा, नाव झूला, मारुति सर्कस सहित कई रोचक खेल व झूले लगाए गए हैं। छोटे बच्चों के लिए मिक्की माउस, टॉय कार्स, मिनी ट्रेन जैसे झूले उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए आकर्षक मीना बाजार भी सजाया गया है, जहाँ परिधान, सजावटी सामान व लोकल हैंडमेड उत्पादों की दुकानें सजी हैं। शहर के ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद समेत पुलिस की व्यवस्था को लेकर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मेले में भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक सुगमता, और सुरक्षा को लेकर आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी और महिला पुलिस की तैनाती भी की जा रही है। इस अवसर पर झामुमो नेता सन्नू सिद्दीकी, समाजसेवी हाजी ललन, मनोहर लाली, पूर्व पार्षद टिंकल गुप्ता, एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *